एजे स्टाइल्स बायोग्राफी: करियर, व्यक्तिगत जीवन, रेसलिंग फैक्ट्स हिंदी

एजे स्टाइल्स बायोग्राफी: करियर, व्यक्तिगत जीवन, रेसलिंग फैक्ट्स हिंदी

एलन नील जोन्स एक अमेरिकी पेशेवर रेसलर हैं, जिन्होंने WCW, TNA , ROH, WWE, और इंडिपेंडेंट सर्किट में अपने रेसलिंग के जलवे बिखेर है। वो फ़िलहाल रिंग नाम AJ Styles के नाम से पहचाने जाते है।

स्टाइल्स ने 1998 में शुरुआत की और 2001 में विश्व चैम्पियनशिप कुश्ती (WCW) में अपना पहला मैन इवेंट का प्रदर्शन हासिल करने से पहले विभिन्न स्वतंत्र प्रमोशन्स के लिए फ्री एजेंट बन प्रतिस्पर्धा की। 2002 से 2014 तक, उन्होने टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग (TNA) में अपने कार्यकाल में खूब प्रसिद्धि पायी है,उन्हें TNA का कॉर्नरस्टोन प्लेयर अर्थात “कंपनी की आधारशिला” के रूप में जाना जाता है।।

वह 2002-2006 में रिंग ऑफ ऑनर (ROH) में एक साथ दिखाई दिए,स्टाइल्स ने ROH में कुछ समय बिताया है जहां वह ROH प्योर चैंपियन बने। 2014 में, स्टाइल्स ने न्यू जापान प्रो-रेसलिंग (NJPW) के साथ हस्ताक्षर किए और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और वहाँ अपने समय के दौरान एक से अधिक बार खिताब जीता और बुलेट क्लब के तीसरे लीडर बने। पीडब्लूजी विश्व चैम्पियनशिप सहित स्टाइल्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र सर्किट पर विभिन्न खिताब जीते हैं।

Image Credit-NJPW
Bullet Club
Image Credit-TNA
Aj styles-TNA Champion

TNA में स्टाइल्स ने तीन बार NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप और दो बार TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीता है , और एक्स डिवीज़न चैम्पियनशिप के वे पहले टाइटल होल्डर थे, जिसे उन्होंने छह बार जीता। टीएनए ट्रिपल क्राउन (पांच बार) और टीएनए ग्रैंड स्लैम (दो बार) पूरा करने वाले स्टाइल्स पहले पेशेवर खिलाडी थे।

WWE Run

Image Credit-WWE

स्टाइल्स NJPW छोड़ने के बाद TNA में वापसी करने की सोच रहे थे परन्तु स्टाइल्स को आखिरकार WWE ऑफिशल्स की ओर से साइन कर लिया गया, और उन्होंने रॉयल रंबल में अपना डेब्यू किया, जिसमें नंबर 3 पर उन्होंने एंट्री की। उन्हें केविन ओवेन्स ने हराया था। इसके बाद स्टाइल्स ने क्रिस जैरिको को हराया और उनके साथ Y2AJ के रूप में टैग टीम भी बनाई।

स्टाइल्स को तब स्मैकडाउन ब्रांड के लिए ड्राफ्ट किया गया और उन्होंने समरस्लैम में जॉन सीना को हराया और खुद को WWE का फेस घोषित किया। अपनी जीत के बाद, स्टाइल्स WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दौड़ में थे, डीन एम्ब्रोज़ को हराकर उन्होंने अपना पहला WWE खिताब जीता। WWE विश्व चैम्पियनशिप का खिताब उनके कुश्ती करियर का 8 वां विश्व खिताब था।

जॉन सीना से हारने से पहले उन्होंने 140 दिन तक टाइटल पर कब्जा किया। स्टाइल्स ने 2 वें प्रयास में केविन ओवेन्स को हराकर अपनी पहली United States Championship जीत ली।

सितंबर 2016 में, स्टाइल्स WWE चैंपियनशिप और NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीतने वाले इतिहास के तीसरे पेशेवर रेसलर बने वह बडी रोजर्स और रिक फ्लेयर के बाद तीसरे दोनों चैंपियनशिप रखने वाले रेसलर बने। उसी वर्ष, PWI और रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर ने उन्हें “रेसलर ऑफ़ द ईयर” चुना।

WWE में भी उन्होंने काफी धमाल मचाया हुआ है वह दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और तीन बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनाइटेड स्टेट चैंपियन हैं और 2020 में उन्होंने पहली बार Intercontinental Championship भी जीती। रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर के साथ उनका बोनयार्ड मैच काफी यादगार था।

AJ स्टाइल्स पर्सनल लाइफ

स्टाइल्स बहुत लंबे समय से अपनी पत्नी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। एजे स्टाइल्स ने अपनी पत्नी वेंडी जोन्स से 2000 में शादी कर ली। दो साल बाद, 2002 में उनका WWE के साथ हार्टलैंड में एक डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट हुआ, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी से दूर नहीं होना चाहते थे।

इस दंपति को चार बच्चे है अजय कोवेल जोन्स जिनका जन्म 3 मई 2005 को हुआ था, एवरी जोन्स जिनका जन्म 2007 में वेलेंटाइन डे के दिन हुआ था, एल्बे जोन्स का जन्म 15 सितंबर 2009 को हुआ था। उनकी इकलौती बेटी एनी जोन्स का जन्म 8 तारीख अक्टूबर 2014 में हुआ था और उनका पूरा परिवार Gainesville जॉर्जिया में रहता है। जोन्स वीडियो गेम खेलना भी पसंद करता है और वह स्टाइल क्लैश नाम से फॉलोवर्स के साथ एक सक्रिय इंटरनेट स्ट्रीमर भी है।

Aj Styles with his family

अवार्ड्स

बेस्ट फ्लाइंग रेसलर (2005)
Best Wrestling Maneuver (2003, 2015) स्टाइल्स क्लैश
Most Outstanding Wrestler (2014-2016)
प्रो रेसलिंग मैच ऑफ़ द इयर (2014) बनाम माइनोरू सुजुकी 1 अगस्त 2014
रेसलर ऑफ़ द इयर (2015, 2016)
United States/Canada MVP (2018)
रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर हॉल ऑफ़ फ़ेम (2017 class)

People Also Ask -लोग यह भी पूछते हैं

एजे स्टाइल्स कहाँ रहते हैं?

Gainesville

एजे स्टाइल्स का असली नाम क्या है?

एलन नील जोन्स

एजे स्टाइल्स की नेट वर्थ क्या है?

2019 में एजे स्टाइल्स की नेट वर्थ $ 6 मिलियन थी।

एजे स्टाइल्स ने WWE का खिताब कितने लम्बे समय तक अपने पास रखा है?

365 दिन

4 thoughts on “एजे स्टाइल्स बायोग्राफी: करियर, व्यक्तिगत जीवन, रेसलिंग फैक्ट्स हिंदी”

  1. Pingback: The Mad Genius- Paul Heyman के रेसलिंग करियर की पूरी कहानी। - WrestleKeeda

  2. Pingback: पॉल हेमन (Paul Heyman) ने Aj Styles के साथ अपने मतभेदो को लेकर खुलासा किया। - WrestleKeeda

  3. Pingback: कोडी रोड्स (Cody Rhodes) AJ Styles को पछाड़ते हुए WWE Raw पर #2 बेबीफेस रेसलर बन गए है। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *